सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, बहू घायल

सदर प्रखंड के मेंहुस गांव निवासी अड़तालीस वर्षीय अजय कुमार सिंह की बलिया-जमुआंवा मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

शेखपुरा. सदर प्रखंड के मेंहुस गांव निवासी अड़तालीस वर्षीय अजय कुमार सिंह की बलिया-जमुआंवा मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह नवीन कुमार के पुत्र थे. बुधवार की शाम को घटना तब हुई जब वह अपनी बहू शिवानी कुमारी को बाइक पर से नारो कोप गांव से शेखपुरा स्थित मेंहुस गांव आ रहे थे.रात के समय एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. दुर्घटना में घायल अजय कुमार और उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए पावापुरी ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अजय कुमार सिंह पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाते समय रास्ते में अजय की मौत हो गई.घटना के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया. इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजन का रो-रोकर बेहाल हैं. पुलिस मामले इसकी छानबीन में लग गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >