नालंदा: हिलसा के बनवारीपुर में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, 1 वर्ष से बंद रेलवे फाटक 18C को खुलवाने की उठी मांग

नालंदा के बनवारीपुर में 1 साल से बंद रेलवे फाटक 18C के कारण ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी पर मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने संज्ञान लिया. मंत्री ने स्थल निरीक्षण कर जल्द फाटक खुलवाने का भरोसा दिलाया, जिससे स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है.

Nalanda News: नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के बनवारीपुर में बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य एवं गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया गया. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने मंत्री को अपनी विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया, जिसमें सबसे प्रमुख मुद्दा पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से बंद पड़े बनवारीपुर संपर्क रेलवे फाटक संख्या 18सी (18C) का रहा.

1 वर्ष से बंद है फाटक, किसानों व छात्रों को भारी परेशानी

ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष दुखड़ा रोते हुए बताया कि बनवारीपुर रेलवे फाटक संख्या 18सी बंद रहने के कारण दैनिक आवागमन बुरी तरह प्रभावित है. स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और आपातकालीन मरीजों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. पूर्व में कई बार रेलवे व स्थानीय अधिकारियों द्वारा इसे खोलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है.

मंत्री ने किया स्थल निरीक्षण, कार्रवाई का दिया भरोसा

समस्या की गंभीरता को देखते हुए मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने स्वयं बंद पड़े रेलवे फाटक संख्या 18सी का स्थल निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर संज्ञान लेकर संबंधित रेल अधिकारियों व राज्य सरकार के स्तर पर त्वरित वार्ता कर फाटक खुलवाने का प्रयास किया जाएगा.

मंत्री ने कहा, "सुशासन की सरकार में आम जनता की समस्याओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनसेवा और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है."

मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

मंत्री के सकारात्मक आश्वासन से ग्रामीणों में फाटक खुलने की नई उम्मीद जगी है. इस अवसर पर उदित नारायण, करण कुमार, अमरजीत कुमार, बृजेश कुमार, राजू कुमार, दीपक कुमार, बलेसर यादव, रंजन कुमार, ललिता देवी, श्याम फुल देवी, रेखा देवी, सविता देवी, चंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: ‘अपराधियों को फूल पहनाने का नहीं, फूल चढ़ाने का समय है’: नालंदा में बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, मृतक की पत्नी को सौंपा ₹4.12 लाख का चेक, सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >