लालगंज में बंद घर से लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और बर्तन की चोरी कर ली.

चंडी. थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और बर्तन की चोरी कर ली. घटना का खुलासा सोमवार की शाम तब हुआ जब गृहस्वामी परिवार सहित घर लौटे. गृहस्वामिनी सुलक्षणा कुमारी पांडे ने बताया कि रविवार को वे अपने पिता के दशकर्म में शामिल होने के लिए महकार गांव गई थीं. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के बगल स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से होकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया. अंदर आने के बाद चोरों ने दो कमरों के ताले और गोदरेज तोड़कर कीमती सामान उड़ा लिया. चोरी गए सामान में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, कांसे के बर्तन और करीब दो लाख रुपये नकद शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >