Biharsharif Crime News : बिहारशरीफ के नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी विशुनपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान नवलेश कुमार की पत्नी जूली कुमारी के रूप में हुई है. उसका शव घर के एक कमरे में गमछे के सहारे लटका मिला. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.
सास से कहासुनी के बाद हुई घटना
ससुराल पक्ष के अनुसार, घटना से पहले जूली का खाना बनाने को लेकर सास सुनीता देवी से कहासुनी हुई थी. इसके बाद सास घर से बाहर चली गई और वहीं सो गई. बाद में बच्चे ने कमरे में मां को फंदे से लटका देखा और इसकी जानकारी दी.
छह साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
जूली की करीब छह वर्ष पूर्व नवलेश से प्रेम विवाह हुआ था. दंपती के दो छोटे बच्चे हैं. उसका मायका नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव में है.
Also Read : नालंदा के लाल का कमाल: सुब्रत शांडिल्य बनाएंगे कम लागत वाला स्वदेशी जेट इंजन और थ्री-डी कार्गो ड्रोन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
