शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को निकाली गयी कलशयात्रा

प्रखंड के चक चांढे गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड रामधुनी यज्ञ का आयोजन सोमवार को शुरू हुआ.

शेखपुरा़ प्रखंड के चक चांढे गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड रामधुनी यज्ञ का आयोजन सोमवार को शुरू हुआ. इसको लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्यां में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन मंडल के सचिव संदीप कुमार, अध्यक्ष रविकांत, सचिन राहुल दामोदर दामोदर मंटू सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि 5 एवं 6 को पूजा पाठ कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है. जबकि 6 से 9 मई तक रामधुनी यज्ञ किया जाएगा. इसके साथ 9 की रात को जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें कई नामी गिरामी कलाकार भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >