राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए JNV राजगीर की छात्रा सनाया का चयन, अहमदाबाद में करेंगी पटना संभाग का प्रतिनिधित्व

JNV राजगीर की मेधावी छात्रा सनाया ने अपनी वैज्ञानिक सोच से राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में स्थान पक्का किया है. अहमदाबाद में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में वे पटना संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह सफलता विद्यालय और जिले के लिए गर्व का क्षण है.

Nalanda News: नालंदा जिले के राजगीर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV Rajgir) की दसवीं कक्षा की मेधावी छात्रा सनाया ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार के बल पर राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जगह बनाकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है. सनाया का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए हुआ है, जिससे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.

गुजरात के अहमदाबाद में होगा राष्ट्रीय आयोजन

विद्यालय के प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद शहर में किया जाएगा. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर सनाया नवोदय विद्यालय समिति के पटना संभाग (जिसके अंतर्गत बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य आते हैं) का प्रतिनिधित्व करेंगी.

सनाया ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में ‘स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ (Health and Hygiene) उप-विषय पर आधारित अपना नवाचारी प्रोजेक्ट (Innovative Project) प्रस्तुत किया था. उनके प्रोजेक्ट की विश्लेषणात्मक प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ से निर्णायक मंडल बेहद प्रभावित हुआ.

शिक्षिका अर्चना गांधी के मार्गदर्शन में तैयार हुआ प्रोजेक्ट

सनाया की इस शानदार सफलता में उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका अर्चना गांधी (PGT जीवविज्ञान) का विशेष योगदान रहा. उन्होंने प्रोजेक्ट के मॉडल डिज़ाइनिंग से लेकर प्रस्तुतीकरण तक छात्रा को आवश्यक तकनीकी व विषयगत मार्गदर्शन प्रदान किया.

प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ल ने भी प्रोजेक्ट की तैयारी के लिए हर संभव संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराईं. विद्यालय के समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सनाया को बधाई देते हुए अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read: राजगीर में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो बाल श्रमिक कराए गए विमुक्त, दो प्रतिष्ठान संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >