शेखपुरा. जमुई-नवादा सीमा पर रविवार की शाम महुली थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर महुली थाना अध्यक्ष जय भरत राय के नेतृत्व में चलाई गयी. थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आगामी विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे. बॉर्डर एरिया होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है. वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा गाड़ियों के कागजात, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, गांजा और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों की गहनता से जांच की जा रही है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
