बिहारशरीफ. स्थानीय समाहरणालय स्थित हरदेवभवन के जिला नियंत्रण कक्ष का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में मतदान 6 नवंबर 2025 को और मतगणना 14 नवंबर 2025 को निर्धारित है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान और मतगणना को स्वच्छ, निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए हरदेव भवन में 24 घंटे सातों दिन जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यह नियंत्रण कक्ष मतदाता सुविधा और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए सात नवंबर तक सक्रिय रहेगा और मतगणना के दिन 14 नवंबर को भी पूरी तरह तैनात रहेगा. निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं, निगरानी व्यवस्था और मतदाता सेवा के उपायों का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि सभी प्रक्रियाएं प्रभावी ढंग से संचालित हों. विधानसभा क्षेत्रवार नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या अस्थावां विधानसभा क्षेत्र (171) 06112-239636 : पोइलेट 06112-239637 : सदस्य 06112-239638 : सदस्य 06112-239639 : सदस्य 06112-239640 : सदस्य बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र (172) 06112-239610 : पोइलेट 06112-239611 : सदस्य 06112-239612 : सदस्य 06112-239614 : सदस्य 06112-239615 : सदस्य राजगीर विधानसभा क्षेत्र (173) 06112-239621 : पोइलेट 06112-239622 : सदस्य 06112-239623 : सदस्य 06112-239624 : सदस्य 06112-239625 : सदस्य इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र (174) 06112-239626 : पोइलेट 06112-239627 : सदस्य 06112-239628 : सदस्य 06112-239629 : सदस्य 06112-239630 : सदस्य हिलसा विधानसभा क्षेत्र (175) 06112-239631 : पोइलेट 06112-239632 : सदस्य 06112-239633 : सदस्य 06112-239634 : सदस्य 06112-239635 : सदस्य नालंदा विधानसभा क्षेत्र (176) 06112-239641 : पोइलेट 06112-239642 : सदस्य 06112-239643 : सदस्य 06112-239644 : सदस्य 0612-239649 : सदस्य हरनौत विधानसभा क्षेत्र (177) 06112-239616 : पोइलेट 06112-239617 : सदस्य 06112-239618 : सदस्य 06112-239619 : सदस्य 06112-239620 : सदस्य प्रत्येक विधानसभा के लिए विशेष व्यवस्था : जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में आवश्यकतानुसार टेलीफोन लाइनें स्थापित की गई हैं और प्रत्येक विधानसभा में पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रतिनियुक्त अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सुपर जोनल, सेक्टर-सह-जोनल दंडाधिकारी, बीडीओ और थानाध्यक्ष से लगातार संपर्क में रहेंगे. वे सुनिश्चित करेंगे कि सभी मतदान दल के सदस्य और सशस्त्र बल अपने-अपने मतदान केंद्रों और क्षेत्रों में समय पर पहुंचे. इसके अलावा, अधिकारी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल, मतदान प्रारंभ, मतदान समाप्ति और इवीएम बजगृह में जमा होने जैसी गतिविधियों का समय-समय पर खैरियत प्रतिवेदन लेते रहेंगे. इस व्यवस्था से मतदान और मतगणना के दिन सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी : जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मियों को उनके कार्यकाल में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है. उनका मुख्य कर्तव्य होगा कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं को वरीय या प्रभारी पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर, उस पर की जाने वाली कार्रवाई का आदेश प्राप्त करें. इसके बाद, संबंधित पदाधिकारी को सूचित करते हुए अनुवर्ती कार्रवाई का विवरण प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा. नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी अपनी पाली में महत्वपूर्ण सूचनाओं का सारांश वरीय पदाधिकारी के अवलोकनार्थ भेजेंगे. यदि कोई अत्यावश्यक सूचना प्राप्त होती है, तो उसे तुरंत अधोहस्ताक्षरी को सूचित किया जायेगा. इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, प्रशिक्षण कोषांग, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन और जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
