गांवों की स्वच्छता रैंकिंग सुधारे : डीडीसी

जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2025 के सफल आयोजन और गांवों की राष्ट्रीय रैंकिंग बेहतर करने के उद्देश्य से सोमवार को उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुणडलिक खाण्डेकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई.

बिहारशरीफ. जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2025 के सफल आयोजन और गांवों की राष्ट्रीय रैंकिंग बेहतर करने के उद्देश्य से सोमवार को उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुणडलिक खाण्डेकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के अंतर्गत सभी गांवों में खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) की स्थायित्व स्थिति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्युएम) और साफ-सफाई से जुड़ी अन्य सुविधाओं का सही ढंग से मूल्यांकन किया जाए. यह आकलन स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा, जिस आधार पर ग्राम पंचायतों की राष्ट्रीय रैंकिंग तय की जाएगी. उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि आम नागरिकों और ग्रामीण समुदाय को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए. ग्राम पंचायत स्तर पर ई-रिक्शा से माइकिंग कराई जाए. दीवार लेखन व चित्रण के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता संदेश फैलाया जाए. स्थानीय भाषा में स्लोगन, चित्रों व संदेशों के माध्यम से लोगों को जोड़ने पर बल दिया जाए. बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 में जिले की बेहतर प्रदर्शन तभी संभव होगा, जब इसमें जन सहभागिता बढ़े. इसके लिए पंचायत, स्कूल, स्वंयसेवी संगठन व अन्य सामुदायिक संस्थाओं को जोड़ते हुए सभी स्तरों पर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए. इस बैठक में डीआरडीए निदेशक अजीत कुमार प्रसाद, जिला समन्वयक, सलाहकार, सलाहकार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड समन्वयक शामिल हुए. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जन-आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से हर पंचायत और गांव में अभियान चलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >