नालंदा: ड्राइवरों ने हिलसा थानाध्यक्ष को किया सम्मानित, पुलिस से शोषण रोकने और न्याय दिलाने की अपील

ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के सदस्यों ने हिलसा थाना अध्यक्ष को सम्मानित किया. उन्होंने पुलिस से शोषण रोकने, दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने और ड्राइवर वेलफेयर फंड बनाने की मांग उठाई. संगठन नवंबर में मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर अपनी 15 सूत्री मांगों को रखेगा.

Driver association bihar: ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के सदस्यों ने रविवार को हिलसा थाना अध्यक्ष चंद्रभानु को सम्मानित किया. सम्मान समारोह का नेतृत्व नालंदा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया. इस दौरान ड्राइवरों ने पुलिस से शोषण रोकने, दुर्घटना की स्थिति में न्याय दिलाने और ड्राइवरों के साथ उचित व्यवहार करने की अपील की.

दुर्घटना में ड्राइवरों को न्याय दिलाने की मांग

जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने थाना अध्यक्ष से सड़क दुर्घटना होने पर ड्राइवरों को न्याय दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ड्राइवरों का शोषण और उन पर अत्याचार नहीं होना चाहिए. ड्राइवरों का कहना था कि सड़क दुर्घटना होने पर अक्सर बड़ी गाड़ियों को पकड़ लिया जाता है, जबकि छोटी गाड़ियों को छोड़ दिया जाता है. इसके अलावा ड्राइवरों के साथ बदसलूकी की शिकायत भी की गयी.

15 सूत्री मांगों को लेकर किया था धरना-प्रदर्शन

ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने 15 सूत्री मांगों को लेकर 9 मार्च को राज्य के अलग-अलग जिलों में धरना-प्रदर्शन किया था. धरना के बाद संगठन की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन बिहार सरकार के नाम डीएम को सौंपा गया था.

ड्राइवरों का कहना है कि देश और राज्य की परिवहन व्यवस्था में उनकी अहम भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उनकी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है. संगठन के अनुसार, सरकार की ओर से उनकी मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गयी है.

नवंबर में मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलने की तैयारी

ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि नवंबर 2026 में छठ पर्व के दो दिन बाद संगठन के लोग मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर 15 सूत्री मांगों को रखेंगे. इसके लिए हिलसा शहर के ट्रक, बस, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के ड्राइवरों से एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी है.

हिलसा में ड्राइवरों ने थाना अध्यक्ष चंद्रभानु को किया सम्मानित

ड्राइवर वेलफेयर फंड बनाने की मांग

ड्राइवरों ने ड्राइवर वेलफेयर फंड बनाने की भी मांग उठायी. उनका कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में ड्राइवरों की मौत हो जाती है, लेकिन उनके परिवारों को पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाती है. उन्होंने सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मौत को आपदा श्रेणी में शामिल करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके.

संगठन ने दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये का मुआवजा, स्थायी अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये मुआवजा और दुर्घटना में मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने की मांग की.

पेंशन और आवास सहायता की भी मांग

ड्राइवरों ने 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पेंशन देने और आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. इसके अलावा राजमार्गों पर विश्राम गृह, शौचालय और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की आवाज उठायी.

हर पेट्रोल पंप पर ड्राइवरों के लिए पार्किंग और शौचालय की सुविधा अनिवार्य करने की भी मांग की गयी. इस मौके पर जितेंद्र यादव, इंदल बिंद, जयशंकर प्रसाद, जयराम कुमार, शिवशंकर कुमार सहित दर्जनों ड्राइवर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >