सम्राट चौधरी के राजगीर दौरे को लेकर हाइअलर्टमुख्यमंत्री के स्वागत में सजा राजगीर, सुरक्षा घेरे में रहेगा पूरा मेला क्षेत्रप्रतिनिधि, राजगीर.ऐतिहासिक राजकीय मलमास मेला के उद्घाटन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजगीर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला राजगीर दौरा होगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की दिशा में व्यापक तैयारियां की जा रही है. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के राजगीर परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंच एवं मेला क्षेत्र को अस्थायी रेड जोन तथा नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित अन्य सभी प्रकार के गैर पारंपरिक उड़ान उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर को आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजगीर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, निगरानी एवं चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सके.

ऐतिहासिक राजकीय मलमास मेला के उद्घाटन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजगीर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला राजगीर दौरा होगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.

राजगीर. ऐतिहासिक राजकीय मलमास मेला के उद्घाटन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजगीर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला राजगीर दौरा होगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की दिशा में व्यापक तैयारियां की जा रही है. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के राजगीर परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंच एवं मेला क्षेत्र को अस्थायी रेड जोन तथा नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित अन्य सभी प्रकार के गैर पारंपरिक उड़ान उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर को आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजगीर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, निगरानी एवं चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >