Sheikhpura News: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, VIP मोहल्लों में फैला कचरा, दुकानों में जलजमाव

Shekhapura News: ​शेखपुरा जिले में बुधवार की रात हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने नगर प्रशासन के दावों का पोल खोल के रख दिया हैं. पढिए पूरी खबर

Shekhapura News: (रंजीत कुमार) ​शेखपुरा जिले में बुधवार की रात हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शेखपुरा शहर की सफाई व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम के दावों की हवा निकाल दी है। बारिश के बाद शहर के कई वीआईपी इलाकों की स्थिति नारकीय हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है.

​चांदनी चौक पर लगा कचरे का ढेर

​शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र चांदनी चौक की स्थिति सबसे बदतर रही. यहां नालों का कचरा और कीचड़ सड़कों पर बहकर आ गया, जिससे पूरे इलाके में सड़ांध फैल गई है. स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है. कई दुकानों के भीतर बारिश और नाले का गंदा पानी प्रवेश कर गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है.

​नगर प्रशासन के दावों पर उठे सवाल

​स्थानीय युवा गुड्डू कुमार ने नगर प्रशासन को लेकर कहा कि इस बेमौसम बारिश ने जलनिकासी की पोल खोल दी है. रात 10 बजे हुई बारिश के बाद से ही सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. लेकिन नगर प्रशासन द्वारा ‘प्री-मानसून’ सफाई के नाम पर एक महीने से कार्य करने का दावा किया जा रहा था, लेकिन नतीजा फेल रहा.

जल निकासी न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई

​गर्मी से राहत, पर अव्यवस्था ने बढ़ाई मुसीबत ​पिछले दो दिनों से जारी भीषण और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही ने इस राहत को मुसीबत में बदल दिया. शेखपुरा शहर और ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ हुई इस बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. व्यापारियों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरे का उठाव किया जाए और नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >