पहाड़ में हैवी ब्लास्टिंग से कई घरों में आयी दरार

चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकंद्रा पहाड़ से सटे बरारी गांव के महादलित परिवार के दर्जनों महिलाएं और पुरुष पत्थर उत्खनन को लेकर किया जा रहे हैवी ब्लास्टिंग से आवास में आ रही दरार के कारण और जान माल की क्षति को लेकर डीएम से गुहार लगाई.

शेखपुरा. चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकंद्रा पहाड़ से सटे बरारी गांव के महादलित परिवार के दर्जनों महिलाएं और पुरुष पत्थर उत्खनन को लेकर किया जा रहे हैवी ब्लास्टिंग से आवास में आ रही दरार के कारण और जान माल की क्षति को लेकर डीएम से गुहार लगाई. समाहरणालय पहुंचे महादलित परिवार की महिलाएं और पुरुषों ने कहा कि नटराज स्टोन कंपनी के द्वारा 100 फुट के अंदर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है. जिसके कारण उत्पन्न कंपन से उनके घरों की दीवारों में दरारें आ रही है और इससे कभी भी जानमाल का नुकसान होने का खतरा बना रहता है. समाहरणालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि वह मजदूरी कर किसी तरह से अपना जीवन यापन करते हैं और सरकार के द्वारा मुहैया कराए गए भूमि पर आवास बनाकर रह रहे हैं. यहां करीब दो दर्जन परिवारों का इंदिरा आवास भी बना हुआ है. हैवी ब्लास्टिंग से उनमें दरारें आ रही है. जिसकी कारण वह जिला प्रशासन से पहाड़ में किया जा रहे हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है. डीएम के यहां गुहार लगाने पहुंचे लोगों में मिथिलेश मांझी, राजेश मांझी, रीता देवी, माली देवी, धनवंती देवी, आरती देवी, सुदामा देवी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >