बिहारशरीफ : ढाई लाख रुपये का लालच देकर महिला से ठग लिए सोने के गहने, वारदात CCTV में कैद

Harnaut Fraud Case : बिहार के हरनौत बाजार में दो युवकों ने महिला को लालच देकर सोने के आभूषण ठग लिए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Harnaut Fraud Case : हरनौत बाजार में भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले गिरोह की सक्रियता सामने आई है. चंडी मोड़ के पास दो युवकों ने एक महिला को बातचीत में उलझाया और ढाई लाख रुपये होने का दावा करते हुए नोटों जैसा दिखने वाला एक बंडल थमा दिया. इसके बदले महिला से सोने की कान की बाली और जितिया लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए.

पीड़िता ने सुनाई पूरी घटना

हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआडीह गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद चौरसिया की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपने बेटे की दुकान पर हरनौत बाजार जा रही थीं. इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें रोककर अपने झांसे में ले लिया. कुछ देर बाद जब उन्होंने बंडल खोला तो ऊपर केवल ₹20 का एक नोट था, जबकि बाकी पूरा बंडल सादे कागज का निकला. तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने हरनौत थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध युवकों की तस्वीरें मिली हैं. फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे या लालच में न आएं. यदि कोई व्यक्ति नकदी, सोना या अन्य किसी तरह का प्रलोभन देकर ठगी करने की कोशिश करे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Also Read : बिहारशरीफ पुलिस का एक्शन, 24 घंटे के भीतर लूटी गई अपाची बाइक और मोबाइल के साथ 5 शातिर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >