गोलीकांड मामले में चार नामजद आरोपित गिरफ्तार

शुक्रवार को हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में पुराने रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या के प्रयास मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़

हिलसा़ शुक्रवार को हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में पुराने रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या के प्रयास मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गुलनी गांव पुराने रंजिश को लेकर स्व: कैलाश प्रसाद के 43 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था़ इस कांड में जख्मी की पत्नी लीला देवी के द्वारा 10 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई थी़ इस कांड में नामजद अभियुक्त गुलनी गांव निवासी अंजु देवी,पूनम देवी, शांति देवी, रेणु देवी को गिरफ्तार कर शनिवार की देर शाम को जेल भेज दिया गया़ अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >