जयंती पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह

विश्वकर्मा काष्ट शिल्पी विकास समिति की ओर से चेवाड़ा में देश के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनके जयंती के मौके पर याद किया गया.

शेखपुरा. विश्वकर्मा काष्ट शिल्पी विकास समिति की ओर से चेवाड़ा में देश के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनके जयंती के मौके पर याद किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री ने किया. कार्यक्रम का संचालन विश्वकर्मा काष्ट शिल्पी विकास समिति के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों के उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके जीवन संघर्षों को याद किया.इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 5 मई 1916 को पंजाब प्रांत के सिख समुदाय में बढ़ई परिवार में जन्में ज्ञानी जैल सिंह देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर विश्वकर्मा समाज का मान बढ़ाया है. स्व ज्ञानी जैल सिंह सदैव लोगों के दिलों में बसे रहेंगे.इस मौके पर विनोद कुमार शर्मा, सियानी पंचायत के सरपंच धर्मेन्द्र शर्मा, कैलाश शर्मा, श्रवण शर्मा, मंटू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >