नालंदा में फिटनेस का बढ़ता क्रेज, जिम सेंटरों में रोजाना हजारों युवा बहा रहे पसीना

FIT India News : बदलती जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और सोशल मीडिया के प्रभाव ने नालंदा जिले में फिटनेस संस्कृति को नई पहचान दी है. कभी अखाड़ों और पारंपरिक व्यायाम तक सीमित रहने वाला जिला आज आधुनिक जिम संस्कृति को तेजी से अपना रहा है. जिले में 120 से अधिक जिम सेंटर संचालित होने का अनुमान है.

FIT India News : (कंचन कुमार) बदलती जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और सोशल मीडिया के प्रभाव ने नालंदा जिले में फिटनेस संस्कृति को नई पहचान दी है. कभी अखाड़ों और पारंपरिक व्यायाम तक सीमित रहने वाला जिला आज आधुनिक जिम संस्कृति को तेजी से अपना रहा है. जिले में 120 से अधिक जिम सेंटर संचालित होने का अनुमान है, जहां रोजाना हजारों युवा, महिलाएं और नौकरीपेशा लोग फिट रहने के लिए पसीना बहा रहे हैं.

अखाड़ों से आधुनिक जिम तक का सफर

नालंदा जिले में पहले युवाओं के लिए अखाड़े ही व्यायाम और शारीरिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र हुआ करते थे. बिहारशरीफ, राजगीर और हिलसा जैसे क्षेत्रों में कुश्ती, दंड-बैठक और पारंपरिक व्यायाम की संस्कृति मजबूत थी. समय के साथ बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस के बढ़ते ट्रेंड ने आधुनिक जिम का रास्ता खोला. कोरोना महामारी के बाद स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता ने इस बदलाव को और गति दी. पिछले पांच वर्षों में जिले में दर्जनों नए जिम सेंटर खुले हैं.

बिहारशरीफ बना जिले का फिटनेस हब

जिले में सबसे अधिक जिम सेंटर बिहारशरीफ शहर में संचालित हैं. अनुमान के अनुसार यहां 45 से 55 जिम सेंटर हैं, जहां प्रतिदिन चार से छह हजार लोग नियमित रूप से पहुंचते हैं. रामचंद्रपुर, नाला रोड, सोहसराय, खंदकपर, निचली किला, कबीरुद्दीनगंज और गगन दीवान जैसे इलाकों में फिटनेस सेंटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा राजगीर, हिलसा और एकंगरसराय में भी जिम संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है.

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बदल रही तस्वीर

एक समय था जब जिम को केवल युवकों की गतिविधि माना जाता था, लेकिन अब यह सोच तेजी से बदल रही है. जिले में जिम जाने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अनुमान के अनुसार कुल सदस्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी 18 से 25 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. कई जिम सेंटरों में महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, जिससे महिलाओं को बेहतर माहौल मिल रहा है.

आधुनिक मशीनों और ट्रेनरों की बढ़ी मांग

आज के जिम सेंटरों में ट्रेडमिल, स्पिन बाइक, एलिप्टिकल, रोअर, फ्री वेट और विभिन्न प्रकार की आधुनिक फिटनेस मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिम संचालकों के अनुसार अब लोग सिर्फ बॉडी बनाने के लिए नहीं, बल्कि वजन नियंत्रित करने, स्टैमिना बढ़ाने और संपूर्ण स्वास्थ्य सुधारने के उद्देश्य से जिम पहुंच रहे हैं. प्रशिक्षित ट्रेनर सदस्यों की जरूरत के अनुसार एक्सरसाइज और डाइट प्लान तैयार कर रहे हैं.

नौकरीपेशा वर्ग भी फिटनेस को दे रहा महत्व

डॉक्टर, शिक्षक, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी और अन्य नौकरीपेशा लोग भी बड़ी संख्या में जिम का रुख कर रहे हैं. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद लोग सुबह और शाम समय निकालकर नियमित व्यायाम कर रहे हैं. उनका मानना है कि फिटनेस से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है.

स्वास्थ्य जागरूकता का बन रहा नया केंद्र

चिकित्सकों के अनुसार नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि जिम के साथ प्रोटीनयुक्त भोजन, फल, दूध, दाल, अंडा और चना जैसी चीजों को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. नियमित व्यायाम करने वाले लोगों का अनुभव है कि इससे ऊर्जा, एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है.

18 करोड़ रुपये तक पहुंचा फिटनेस उद्योग

फिटनेस उद्योग से जुड़े लोगों का दावा है कि नालंदा जिले में जिम कारोबार का वार्षिक आकार 12 से 18 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. बढ़ती मांग के कारण नए निवेशक भी इस क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में भी छोटे स्तर पर जिम सेंटर खुल रहे हैं, जिससे फिटनेस संस्कृति का विस्तार लगातार हो रहा है.

आने वाले वर्षों में और बढ़ेगा फिटनेस बाजार

फिटनेस विशेषज्ञ मिट्टू आर्यन का मानना है कि स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और बदलती जीवनशैली को देखते हुए आने वाले वर्षों में नालंदा में फिटनेस उद्योग और तेजी से विस्तार करेगा. यह केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि स्वस्थ और जागरूक समाज की दिशा में बढ़ता हुआ महत्वपूर्ण कदम है. जिले के युवाओं में फिटनेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का संकेत है कि अब स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास दोनों को समान महत्व दिया जा रहा है.

Also Read : बिहार में मिला 350 साल पुराना सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, बेगूसराय में अरबी पांडुलिपि की खोज से इतिहासकार भी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >