नालंदा के दीरीपर में झोपड़ीनुमा घर में लगी भीषण आग, 50 हजार की संपत्ति जलकर राख

Biharsharif News : नालंदा जिले के दीरीपर गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि एक झोपड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गई. दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे लाखों के नुकसान से बचा जा सका. ग्रामीणों ने शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई है.

Biharsharif News : नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत दीरीपर गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. रात्रि गश्ती पर निकली डायल 112 पुलिस की नजर आग पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

डायल 112 की सतर्कता से आग पर पाया गया काबू

जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान डायल 112 पुलिस टीम ने घर से आग की लपटें उठती देखीं. इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और आसपास के घरों तक आग फैलने से रोक दिया.

इलाज के लिए गांव से बाहर गए थे दंपति

बताया जाता है कि झोपड़ीनुमा घर दीरीपर गांव निवासी रामानंद चौधरी का है. वह अपनी पत्नी के साथ इसी घर में रहते थे और दीरीपर छोटे बाजार में रोजगार कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. पिछले दो दिनों से दोनों की तबीयत खराब थी, इसलिए वे इलाज के लिए अपने पैतृक गांव खनपुरा चले गए थे. इसी दौरान उनके घर में आग लग गई.

50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर हुई राख

आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और अन्य आवश्यक सामग्री सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

ग्रामीणों ने जताई आग लगाने की आशंका

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर घर में आग लगाई हो सकती है. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.

आवेदन मिलने पर होगी जांच और कार्रवाई

चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि डायल 112 की गश्ती टीम की सूचना पर अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहारशरीफ-राजगीर रूट के अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >