गोलीकांड मामले में नौ लोगों पर एफआइआर दर्ज

शुक्रवार हिलसा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर तालाब स्थित शिव मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोलीमारकर हत्या कर दिया था़ इस मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी के फर्द ब्यान पर शनिवार को हिलसा थाना में 9 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है़

हिलसा़ शुक्रवार हिलसा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर तालाब स्थित शिव मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोलीमारकर हत्या कर दिया था़ इस मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी के फर्द ब्यान पर शनिवार को हिलसा थाना में 9 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है़ विदित हो कि परवलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी स्व:- सरयुग प्रसाद के 60 वर्षीय पुत्र कमलेश प्रसाद उर्फ भूषण यादव शुक्रवार की शाम करीब चार बजे हिलसा सिविल कोर्ट में कातिव से मिलने जा रहे थे़ तभी शहर के सुर मंदिर तालाब के शिव मंदिर के समीप बदमाशों ने दो गोली मारकर फरार हो गया़ गोली लगते ही लहूलुहान होकर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया़ थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी गीता देवी के द्वारा 9 लोगो के विरुद्ध नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है़ आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी भी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >