भूमि विवाद को लेकर मारपीट, एक जख्मी

थाना क्षेत्र के गोसायमठ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

हिलसा. थाना क्षेत्र के गोसायमठ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के गोसायमठ गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार है. इस सम्बन्ध में हिलसा थाना के पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गांव समीप बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिया गया. जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक के देख रेख में इलाज चल रहा है. थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >