पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, किशोरी जख्मी

हिलसा थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई़ जख्मी में परवलपुर गांव निवासी विक्की मिश्रा के 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी है़

हिलसा (नालंदा). हिलसा थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई़ जख्मी में परवलपुर गांव निवासी विक्की मिश्रा के 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी है़ जख्मी के पिता विक्की मिश्रा ने बताया कि होली पर्व के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के बकरी चोरी हुआ था जिसका आरोप हम लोगों के ऊपर लगा रहा़ इसी बात को लेकर बुधवार की दोपहर में दोनों के बीच बोला बोली करते हुए अचानक मारपीट होने लगा जिसमें एक किशोरी जख्मी हो गई़ स्थानीय लोगों की सहयोग से हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है़ घटना की सूचना पुलिस दिया गया है़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >