नालंदा: नाथू बीघा में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र समेत चार घायल

Nalanda News : घायलों की पहचान नाथू बीघा निवासी उमेश प्रसाद और उनके पुत्र धनंजय कुमार के रूप में की गई है. दोनों का इलाज बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में चल रहा है.पूरी खबर नीचे पढ़ें.

नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

Nalanda News : जिले के थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथू बीघा गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

घायलों की पहचान नाथू बीघा निवासी उमेश प्रसाद और उनके पुत्र धनंजय कुमार के रूप में की गई है. दोनों का इलाज बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में चल रहा है.

सब्जी तोड़ने के दौरान हमला किया

पीड़ित उमेश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की भोर करीब 3 बजे वे अपनी पत्नी, पुत्र और बेटी के साथ खेत में कद्दू तोड़ने गए थे. इसी दौरान पीछे से आए तीन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें वे और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

हमलवार गहने भी छीनकर ले गए

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी इंदु देवी और बेटी कंचन कुमारी के साथ भी मारपीट की गई. इस दौरान हमलावरों द्वारा उनकी बेटी के कान की बाली और पत्नी के गले का लॉकेट छीनकर फरार होने का भी आरोप लगाया गया है.

घटना के बाद परिजनों ने घायलों को थरथरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया.

आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

इस संबंध में थरथरी थाना प्रभारी साजिद अख्तर ने बताया कि अभी तक मामले की आधिकारिक जानकारी थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है. यदि पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है तो मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नालंदा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, चालक वाहन लेकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >