नालंदा: बिंद के खानपुर गांव में बिजली विभाग की कार्रवाई, बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 उपभोक्ता, भारी जुर्माना के साथ FIR दर्ज

नालंदा के बिंद में बिजली विभाग ने छापेमारी कर 5 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा. सभी पर जुर्माना लगाकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Nalanda News: नालंदा जिले अंतर्गत बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में विद्युत ऊर्जा की चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है. विभाग की विशेष जांच टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे पांच उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ा. विभाग द्वारा सभी आरोपितों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ बिंद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

जेई कुमारी श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में हुई छापेमारी

कनीय विद्युत अभियंता (Junior Engineer) कुमारी श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने खानपुर गांव में कई परिसरों की सघन जांच की. जांच के दौरान पाया गया कि कई लोग मेन एलटी लाइन में अवैध टोका लगाकर तथा मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग कर रहे थे.

आरोपितों व उन पर लगाए गए जुर्माने का विवरण

  1. पप्पू यादव: एलटी तार में टोका फंसाकर सीधे बिजली जलाते पकड़े गए. इन पर ₹7,441 का जुर्माना लगाया गया.
  2. राधिका देवी: मीटर से पहले सर्विस वायर को काटकर मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल कर रही थीं. इन पर ₹44,268 का जुर्माना किया गया.
  3. श्लोक यादव: पोल से आ रहे सर्विस तार के अलावा अतिरिक्त तार खींचकर चोरी कर रहे थे. इन पर ₹10,131 का जुर्माना लगा.
  4. राजकुमार चौधरी: पोल के निम्न विभव सारणी तार से अवैध टोका लगाकर उपयोग कर रहे थे. इन पर ₹21,338 का जुर्माना लगाया गया.
  5. सिंटू यादव: मीटर बाईपास कर अवैध रूप से ऊर्जा का उपभोग करते पाए गए. इन पर ₹10,445 का जुर्माना ठोका गया.

लगातार जारी रहेगा छापेमारी अभियान

मामले के संबंध में जेई कुमारी श्वेता सिन्हा ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को भारी राजस्व की क्षति होती है. सभी पांचों आरोपितों के खिलाफ बिंद थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और समय पर बिल जमा करें.

इस छापेमारी दल में तकनीकी श्रेणी-3 के नीतीश कुमार, मानवबल अरविंद प्रसाद, चंद्रशेखर पासवान समेत अन्य विभागीय कर्मी शामिल थे.

Also Read: नालंदा: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हिलसा का सूर्य मंदिर इलाका, कोचिंग मंडी में फायरिंग से मची भगदड़, सुरक्षा पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >