आज होगा हिलसा अधिवक्ता संघ में चुनाव

हिलसा अधिवक्ता संघ का वर्ष 2025- 2027 का होने वाले चुनाव चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शनिवार को वोट डाले जाएंगे.

हिलसा. हिलसा अधिवक्ता संघ का वर्ष 2025- 2027 का होने वाले चुनाव चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शनिवार को वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर चुनाव प्रभारी एवं त्रिस्तरीय सहायक के द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. वरीय अधिवक्ता सह चुनाव प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि अधिवक्ता संघ में विभिन्न पद के लिए कुल 35 प्रत्याशी मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि पुस्तकालय समिति से दो लोग जिसमें अधिवक्ता रामानुज प्रसाद व सतनारायण सिंह एवं निगरानी समिति से तीन सदस्य अधिवक्ता इंद्रजीत चक्रवर्ती, जयप्रकाश नारायण सिंह व हर्षित प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है. सिर्फ सर्टिफिकेट मिलना बाकी है एवं अन्य पद के लिए मतदान 30 अगस्त शनिवार को सुबह 10.30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक चलेगा जिसमें 388 संघ के मतदाता सदस्य मतदान करेंगे. चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा साथ ही देर रात तक को मतगणना पूरा कर विजय प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. वही 3 सितंबर को विजय प्रत्याशीयो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >