करेंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

गोखुलपुर थाना क्षेत्र के बोधनगर गांव मैं करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई.

बिहारशरीफ. गोखुलपुर थाना क्षेत्र के बोधनगर गांव मैं करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक स्वर्गीय बैद्यनाथ साव के 67 वर्षीय पुत्र बृजलाल साव थे. परिवारवालों ने बताया कि शौच के गुरुवार को खेत की ओर जा रहे थे इसी दौरान पूर्व से गिरे हुए बिजली के तार की करंट के चपेट में आ गए. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए कल्याणबीघा अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार वाले शव को लेकर घर चले गए. करीब 2 घंटे बाद पुनः पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए. बुजुर्ग गांव में ही आटा चक्की का मिल चला कर परिवार का भरण पोषण करते थे.गोखुलपुर थाना प्रभारी शिवम कुमार सुमन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >