नालंदा: टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया किशोर, इलाज के दौरान मौत; सड़क जाम

एकंगरसराय में रेलवे स्टेशन पर टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घंटों सड़क जाम कर दिया.

Nalanda news: एकंगरसराय प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार की रात करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के वरसियावा गांव निवासी सुदामा रविदास के 14 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. किशोर एक टेंट हाउस में काम करता था. स्टेशन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाने के क्रम में विद्युत स्पर्शाघात से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सुजीत कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकंगरसराय में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन एकंगरसराय पहुंचे.

शव रखकर करीब दो घंटे सड़क जाम

परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रेलवे स्टेशन के समीप बिहार-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया. परिजन किशोर की मौत को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों ने समझाकर हटवाया जाम

पुलिस निरीक्षक अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, अपर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, पुअनि मोहन पासवान, पुअनि ब्रजेश चौधरी, सअनि शैलेश कुमार सिन्हा और सीओ विनीत व्यास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया.

टेंट मालिक फरार, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद टेंट मालिक के घर छोड़कर फरार होने की बात सामने आयी है. पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद किशोर की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >