इ-रिक्शा की बाइक से टक्कर, दो घायल

सदर प्रखंड के कारे गांव के समीप एक ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

शेखपुरा. सदर प्रखंड के कारे गांव के समीप एक ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक सवार अंबारी गांव से शेखपुरा की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह कारे गांव के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने सामने से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया. घायलों की पहचान अंबारी गांव निवासी रवि कुमार और सुष्मिता कुमारी के रूप में की गई है. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >