रबी फसलों के बीज का वितरण शुरू

प्रखंड परिसर स्थित इ-किसान भवन में रबी 2025–26 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के बीच बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है.

चंडी. प्रखंड परिसर स्थित इ-किसान भवन में रबी 2025–26 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के बीच बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें रबी फसल की बुवाई में लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बीज विस्तार योजना के तहत हरा मटर का 99.84 क्विंटल बीज किसानों को ₹36 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (राकेवि) के तहत हरा मटर का 29.12 क्विंटल, मटर का 78.6 क्विंटल बीज ₹26.40 प्रति किलो में दिया जा रहा है. चना बीज की मात्रा 58.8 क्विंटल है, जिसे ₹41.28 प्रति किलो में किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. मसूर बीज (10 वर्ष से कम बालक) की मात्रा 48 क्विंटल है, जिसकी कीमत ₹26.70 प्रति किलो तय की गई है. वहीं राई/सरसों एवं गेहूं बीज 40 किलो के बोरे में ₹1000 प्रति बोरा (अर्थात ₹25 प्रति किलो) की दर से दिया जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं बीज पर ₹20 प्रति किलो का अनुदान दिया जा रहा है. प्राप्त सभी बीजों का वितरण प्रखंड के तेरहों पंचायतों के किसानों के बीच पारदर्शी ढंग से किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >