हिलसा जेल के बंदियों के बीच सामग्री का वितरण

बुधवार को हिलसा जेल में ला फाउंडेशन पटना के तत्वावधान में बंदियों के बीच कंबल और खेल सामग्री का वितरण किया गया.

हिलसा़ बुधवार को हिलसा जेल में ला फाउंडेशन पटना के तत्वावधान में बंदियों के बीच कंबल और खेल सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर बंदियों को बैडमिंटन, शतरंज, लूडो सहित विभिन्न खेल सामग्री प्रदान की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम के दौरान लाँ फाउंडेशन पटना के निदेशक प्रवीण कुमार, एडवोकेट सुरेंद्र शेखर, जय विजिट लॉयर संजय कुमार सिंह, तथा प्रभारी उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बंदियों को संबोधित किया. उन्होंने बंदियों को फाउंडेशन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अनुशासन, अधिकारों तथा आत्मविकास के प्रति जागरूक किया. साथ ही भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम तथा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का आश्वासन भी दिया. कार्यक्रम में बंदियों के साथ-साथ जेलकर्मी राजेश कुमार सिंह, कक्षपाल मोनिका कुमार व मधुमिता कुमारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. फोटो हिलसा जेल में कार्यक्रम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >