नालंदा : नूरसराय में खेत से मिला सड़ी-गली अवस्था में अज्ञात शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

नालंदा के नूरसराय में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस को हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका है. मामले की जांच जारी है.

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के दयानगर गांव के पानी टंकी के पास खेत से सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि दयानगर गांव स्थित डॉ. सुनील कुमार के क्लिनिक के पास और विद्या जागरण स्कूल के पूर्व दिशा में नत्थू राम के जनोरा लगे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है.

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का सत्यापन किया. जांच के दौरान खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला.

एफएसएल टीम ने की जांच, सदर-2 डीएसपी ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम को सूचित किया गया, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

वहीं, सदर-2 डीएसपी संजय जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शव को किसी अन्य स्थान पर हत्या या मौत के बाद यहां लाकर फेंका गया है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पहचान कराने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया है.

साथ ही, मृतक की पहचान कराने तथा इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस लगातार जांच करने में जुटी हुई है.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >