पांची गांव से साइबर ठग गिरफ्तार

साइबर प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए लोगों को बाजार भाव से कम कीमत पर थोक मात्रा में सीमेंट उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साइबर थाना द्वारा यह कार्रवाई साइबर ठग के गढ़ शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव ने की गई है.

शेखपुरा. साइबर प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए लोगों को बाजार भाव से कम कीमत पर थोक मात्रा में सीमेंट उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साइबर थाना द्वारा यह कार्रवाई साइबर ठग के गढ़ शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव ने की गई है. जहां से सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र गौतम कुमार को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके खिलाफ पूर्व में ही राष्ट्रीय साइबर निरोध पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाई गई थी. इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व साइबर थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी ने किया. उनके साथ ही पुलिस निरीक्षक साकेत सौरभ, जय प्रकाश सिंह, शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, पुलिस जवान श्री राम शाह, सरोज पासवान, अधीन कुमार, सनोज कुमार एवं पुलिस लाइन के सशस्त्र बल शामिल थे. इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर थानाध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी ने बताया कि रात्रि में पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पांची गांव में छापामारी की गई. छापामार दल को देखकर एक व्यक्ति अपने घर से निकाल कर भागने का प्रयास किया. जिसे मौके पर पुलिसकर्मी द्वारा पकड़ लिया गया. उसने अपना नाम पता बताया उसके बाद मोबाइल के कॉल और चैट की जांच करने पर पूरी जालसाजी का पर्दाफाश हुआ. वह फर्जी इनवॉइस बनाकर लोगों से ऑनलाइन राशि की ठगी का कार्य कर रहा था. ठगी की राशि जिस बैंक खाता में मंगवाते थे वह खाता पहले से ही जांच के दायरे में पाया गया. उसके खिलाफ साइबर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) 318 (3) 319(2) के साथ-साथ 66 सी और 66 डी आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >