नालंदा : नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर ठगी से बचने का संदेश, कतरीसराय में लोगों को किया गया जागरूक

कट्रीसराय में 'साइबर सुरक्षित बिहार अभियान' के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कलाकारों ने डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम और ऑनलाइन ठगी से बचने के गुर सिखाए.

देश में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को साइबर सुरक्षित बिहार अभियान के तहत कतरीसराय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन बिहार पुलिस की साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी यूनिट (सीसीएसयू), स्थानीय थाना, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एवं इंटेनेक्स्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड का प्रदर्शन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं यूपीआई धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैम, फर्जी लोन ऐप, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग ठगी तथा निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

कलाकारों ने लोगों को संदेश दिया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन लेन-देन करने से पहले "रुकें, सोचें, सत्यापित करें, फिर क्लिक करें" की आदत अपनाएं.

बचाव के उपाय और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.

विशेषज्ञों ने लोगों को मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) अपनाने, किसी के साथ ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक और अनजान कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी.

स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों की जानकारी प्राप्त की.

Also Read : नालंदा : सावन में भगवान शिव पर चढ़े बेलपत्र और फूलों से बनेगी जैविक खाद, राजगीर में शुरू हुआ अभियान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >