बिंद में मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बिंद प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खुले और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

बिंद (नालंदा). बिंद प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खुले और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी पंडालों में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में भाग लिया. अधिकतर महिलाएं मां दुर्गा की गोद भरने के लिए आतुर दिखीं. उन्होंने अक्षत, फूल, इलायची, लौंग, पान, कसेली और बताशे जैसी सामग्रियों से मां की गोद भरकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं. इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. पूरे गांव को सजीले रोशनी से सजाया गया है, जिससे चारों ओर चकाचौंध का माहौल है. कलश स्थापना के दिन से ही मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा समिति द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गयी थी, जिससे सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ सभी ग्रामवासियों को सुनायी दे रहा है. बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी भक्ति के रस में सराबोर नजर आए. पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे. वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पंडालों के आसपास पुलिस तैनाती के साथ-साथ निरंतर गश्त भी की जा रही है. गांव में पूजा सामग्री, मिठाई और खिलौनों की दुकानें सजी हुई हैं, जो उत्सव के माहौल को और भी रंगीन बना रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >