बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई से जोड़ा जायेगा

जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा में नए नामांकित हुए बच्चों के लिए चहक कार्यक्रम के जरिए तीन महीने तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्कूली शिक्षा से जोड़ा जायेगा

शेखपुरा. जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा में नए नामांकित हुए बच्चों के लिए चहक कार्यक्रम के जरिए तीन महीने तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्कूली शिक्षा से जोड़ा जायेगा. नए एकेडमिक सत्र 2026- 27 के तहत राज्य सरकार की ओर से चहक मॉड्यूल लागू किया जा रहा है. इसके तहत 4 मई से 31 जुलाई तक यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा . जिसमें बच्चों को किताब की जगह खेल- खेल में पढ़ाई की गतिविधि आधारित शिक्षण कार्यक्रम के जरिए रोचक अभ्यास पर जोर दिया जाएगा.इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उसकी नैसर्गिक जिज्ञासा के साथ सीखने का अवसर प्रदान करना है. डीपीओ समग्र शिक्षा प्रियंका कुमारी ने बताया कि खेल गतिविधियों और संवाद के जरिए बच्चों में सीखने की रुचि विकसित की जाएगी.राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देश पर पहली कक्षा के लिए नामित शक्षकों प्रखंड संसाधन केंद्रों के माध्यम एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक ही विद्यालयों में चहक कार्यक्रम संभालेंगे. इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर चहक गतिविधि के लिए तैयार कैलेंडर के माध्यम से विद्यालयों में प्रधानाध्यापक इस कैलेंडर के आधार पर प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की निगरानी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >