बाजितपुर गांव में छापेमारी में मिनी गन फैक्टरी का खुलासा

नगरनौसा पुलिस ने पटना पुलिस एवं एसटीएफ की मिली जानकारी के आधार पर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया

नगरनौसा(नालंदा). नगरनौसा पुलिस ने पटना पुलिस एवं एसटीएफ की मिली जानकारी के आधार पर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. हिलसा एएसपी कुमारी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दिया. एएसपी कुमारी शैलजा ने बताया कि पटना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गौरीचक थानान्तर्गत कार्रवाई करते हुए भगवानगंज थाना क्षेत्र रोहिलापर गांव निवासी महेश यादव नालंदा जिला के चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुराड़ी गांव निवासी सदन प्रसाद को हथियार खरीद-बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उक्त दोनों के पास से देशी कट्टा एवं देशी कट्टा निर्माण में प्रयोग की जाने वाली बैरेल को भी बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में सदन प्रसाद द्वारा बताया गया कि उक्त बैरल को चिकसौरा गांव निवासी कृष्ण विश्वकर्मा वर्तमान मे नगरनौसा थानान्तर्गत गांव बाजितपुर स्थित बच्चू महतो के किराये के मकान में रहते हुए अवैध आग्नेयास्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं.सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा ने दलबल के साथ बाजितपुर गांव पहुंच बच्चु महतो के मकान का विधिवत तलाशी लिया तो कृष्ण विश्वकर्मा उम्र के कमरे से अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई. इसके बाद कृष्ण विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में नगरनौसा थाना में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच किया जा रहा हैं. गिरफ्तार कृष्ण विश्वकर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध चिकसौरा थाना में दो मामला भी दर्ज हैं.

यह हुआ बरामदगी

कट्टा का बॉडी बनाने वाला सेट 01 ( 02 नग लोहे का सॉचा),लोहे का अर्द्धनिर्मित बैरल 03, हवा देने वाला लोह का भाथी मशीन 01,लकड़ी का फीट किया हुआ लोहा पकड़ने वाला बाइस बशीन 01, ड्रील मशीन 01,इलेक्ट्रीक ड्रील मशीन 01,ग्राइंडर मशीन 01,लोहे का तलवार 01,लोहा का छोटा-बड़ा रेती,हथौड़ी 04, लोहा का सडसी 02,छोटा-बड़ा रिंच 05,छेनी 14,पेचकस 01,गुना काटने वाला लोहा का हैंडल 01,लोहा पिटने वाला लोहा का निहाई 01, लोहा में छेद करने वाला बरमा 05,ब्लेड लगा हुआ लोहा काटने वाला आरी 01,छोटा-बड़ा ब्लेड पत्ती 12,बैरल में गुना करने वाला 01,छोटा औजार रखने वाला लकड़ी का पेटी 01,छोटा-छोटा स्प्रींग 08,बैरेल का गोलाई बढ़ाने वाला पेदनी 03,की-पैड मोबाईल 01 ( नोकिया ),कट्टा के बॉडी में छेद करने वाला टब 01, आग खोदने वाला लोहा का छड़ 0, लोहा का छोटा-छोटा टुकड़ा शामिल हैं. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा,उपर थानाध्यक्ष इसमा प्रवीन, सअनि शंकर राम,सिपाही सुनील कुमार साहनी,नीरज पासवान, गृहरक्षक हिमांशु कुमार, शोभा कुमारी एवं एसटीएफ की टीम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >