बिंद. थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक की मां ने ससुराल वालों पर दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि करीब दस वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी मदनचक गांव निवासी शिवजी यादव के साथ हुई थी. मृतका दो बच्चों की मां थी. शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था. घटना के दिन क्रिन्ता देवी घर में अकेली सोई हुई थी, जबकि उसका पति मवेशी चराने बाहर गया हुआ था. इसी दौरान उसकी गोतनी का बेटा घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मृतका परिजन को दिया. परिजन उसकी बात सुनने के बजाय आरोपी के परिजन उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग साक्ष्य छुपाने के लिए उसे जबरन जहर खिला दिया. जहर खिलाने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया. जब इसकी सूचना मृतका के नैहर बालों को मिली, तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी. मृतका की बड़ी बहन कंचन देवी ने बताया कि क्रिन्ता ने खुद फोन कर जहर खिलाए जाने की बात कही थी और जान बचाने की गुहार लगाई थी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बाढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी नुरुल हक व अस्थावां पुलिस निरीक्षक प्रदीप किशोर सिन्हा ने घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर भैंसुर, गोतनी समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
दुष्कर्म के बाद जहर देकर विवाहिता की हत्या
थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक की मां ने ससुराल वालों पर दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है.
