सड़क हादसों में दो की गयी जान

जिले में अलग –अलग सडक दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की मौत हो गयी है. शेखपुरा –बरबीघा सड़क पर बिहटा गांव के समीप सडक पार करने के दौरान एक 65 बर्षीय वृद्ध को बाइक सवार ने ठोकर मार दी.

शेखपुरा. जिले में अलग –अलग सडक दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की मौत हो गयी है. शेखपुरा –बरबीघा सड़क पर बिहटा गांव के समीप सडक पार करने के दौरान एक 65 बर्षीय वृद्ध को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाया गया. जहां घायल किसान अर्जुन यादव की मौत हो गयी. वहीं, दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक लाइन होटल के समीप गत 26 अप्रैल को दो बाइक के बीच हुए टक्कर की घटना में घायल एक 30 वर्षीय महिला की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई. रविवार को महिला का शव पटना से विशेष वाहन से यहां लाए जाने के बाद स्थानीय ट्रैफिक थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा. मृतका की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर भदौस गांव निवासी गोपाल साव की पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है. मृतका के देवर देवनन्दन साव ने बताया कि उसका भतीजा बरबीघा शहर में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा है. घटना की दिन भाभी एक बाइक पर सवार होकर अपने पुत्र से मिलने बरबीघा गई थी. पुत्र से मिलकर वो घर वापस लौट रही थी. तभी शेखपुरा शहर के बाईपास रोड में पीछे से तेज गति में आ रहे एक दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी. जिसके कारण भाभी बुरी तरह घायल हो गई थी. जिन्हें इलाज हेतु फौरन एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. वहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया. पटना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई. मौत के बाद शव को यहां लाया गया. मृतका दो बच्चों की मां है. बड़ा पुत्र 11 वर्ष आयु का बताया गया है. जबकि छोटा पुत्र 8 वर्ष आयु का है. मृतका का पति आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण किया करते है. सड़क पार कर रहे वृद को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौत

शेखपुरा. सदर प्रखंड के हथियावां थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के समीप शेखपुरा –बरबीघा सडक पर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार से ठोकर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहटा गांव निवासी 65 बर्षीय अर्जुन यादव के रूप में की गयी है. इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि वह सडक पार कर रहे थे, इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें आनन –फानन में लोगों ने इलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले गए. लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के घर के कोहराम मच गया है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वह घटना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर भाग निकलने में सफल रहा. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीण तेज रफ्तार वाहन परिचालन पर नियन्त्रण लागू करने की मांग रहे हैं. जिससे की सड़क दूर्घटना पर काबू पाया जा सके.

दो बाइक में टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर

शेखपुरा –हुसैनाबाद सड़क पर पनशला के समीप दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर मे दोनों बाइक सवार घायल हो गए.जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से शेखपुरा सदर सप्तल में भर्ती कराया गया है. इस संबंधन में घायल के परिजनों ने बताया की चेवाड़ा के लुटोत गांव निवासी बलराम महतों अपने घर से शेखपुरा आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बलराम महतों की स्थिति गंभीर रहने के कारण सघन इलाज हेतु पावापुरी रेफर कर दिया गया है. जबकि, दूसरे युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >