घटिया मध्याह्न भोजन को लेकर बच्चों ने किया हंगामा

नगर क्षेत्र के धर्मपुर मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने हंगामा मचाया.

शेखपुरा. नगर क्षेत्र के धर्मपुर मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने हंगामा मचाया. इस संबंध में बताया गया कि बच्चों के द्वारा घटिया मध्यान भोजन की शिकायत बराबर की जाती थी. लेकिन, शुक्रवार को चावल और चना की सब्जी के नाम पर उसमें पानी मिला कर परोसे जाने से छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा. घटिया भोजन परोसे जाने से नाराज स्कूली छात्र-छात्राएं अपने अभिवावक के साथ वार्ड पार्षद चंदन चंद्रवंशी के घर पहुंचकर स्कूल में खराब मध्याह्न भोजन परोसे जाने की शिकायत दर्ज की. इसके बाद वार्ड पार्षद स्कूल पहुंचकर बच्चों के थाली में परोसे गए मध्याह्न भोजन को देखा और एच एम से बच्चों के भोजन की व्यवस्था में सुधार लाने को कहा. इसके बाद मामला शांत हुआ. इधर विद्यालय के एचएम ने कुछ बच्चों के द्वारा इस तरह की शिकायत करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >