ट्रैक्टर और हाइवा की टक्कर में दोनों चालक घायल

दनियावां- माधोपुर – बिहारशरीफ मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह दनियावां थाना के होरिल बिगहा गांव के पुल के पास ईंट लदा ट्रैक्टर और एक अनियंत्रित हाइवा की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी.

दनियावां . दनियावां- माधोपुर – बिहारशरीफ मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह दनियावां थाना के होरिल बिगहा गांव के पुल के पास ईंट लदा ट्रैक्टर और एक अनियंत्रित हाइवा की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी. इससे ट्रैक्टर का डाला और ईंट टूट कर नष्ट हो गयी. वहीं हाइवा का अगला इंजन का दाहिना साइड क्षति ग्रस्त हो गया. इस भीषण टक्कर की आवाज सुनकर हीरिल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दनियावां थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही दनियावां पुलिस मौके पर पहुंची और दो घायल चालकों को दनियावां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रंजीत यादव (45वर्ष) और दूसरा नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जफरा गांव निवासी अनिल यादव का पुत्र भूषण कुमार (23वर्ष ) है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >