बिहारशरीफ : बिंद बाजार में महिला का पर्स काटकर एक लाख की लूट, गहने और नकद ले उड़ा बदमाश

बिहारशरीफ के बिंद बाजार में उचक्के ने एक महिला का पर्स काटकर 1 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली. इसमें सोने के लॉकेट, चांदी की पायल और नकद शामिल थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

बिहारशरीफ के बिंद बाजार में उचक्के ने एक महिला का पर्स काटकर एक लाख रुपये संपत्तिसे अधिक की संपत्ति उड़ाने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला छतरपुर गांव निवासी बैजू यादव की पत्नी आरती देवी है. महिला ने घटना की जानकारी थाना को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रुपये निकालने आई थी महिला

पीड़िता ने बताया कि वह रुपये निकालने के लिए बिंद बाजार स्थित मां शारदा मोबाइल केयर पहुंची थी. इसी दौरान बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर उचक्के ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया.

पर्स काटकर गहने और नकद गायब

महिला को जानकारी उस समय हुई, जब उसने अपना पर्स देखा तो वह कटा हुआ था. पर्स में रखे 5 ग्राम वजन के सोने का लॉकेट, एक जोड़ा चांदी की पायल, 10 हजार रुपये नकद गायब थे. महिला ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उचक्के का कोई सुराग नहीं मिला. इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया.

बाजार में भीड़ का फायदा उठाते हैं उचक्के

स्थानीय लोगों की मानें तो बिंद बाजार में अक्सर खरीदारी व रुपये निकासी के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोर-उचक्के लोगों को आसानी से निशाना बनाकर फरार हो जाते हैं. बाजार में इस तरह की घटनाओं से दुकानदार व स्थानीय लोग काफी मर्माहत हैं.

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने के साथ लोगों से भी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है.

महिला ने पुलिस से चोरी हुए आभूषण व नकदी की बरामदगी की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही उचक्के की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >