बिंद (अस्थावां). नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को कथराही मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखचे उड़ गये और उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. घायलों की पहचान गोखुलपुर थाना क्षेत्र के सती स्थान गांव निवासी मुन्ना यादव के 45 वर्षीय पुत्र अरुण यादव तथा योगेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये और दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद पहुंचाया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वे अपने गांव सती स्थान से बिंद बाजार जा रहे थे. इसी दौरान कथराही मोड़ के पास बिंद की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.