बिहारशरीफ में वज्रपात से व्यक्ति की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, परिवार में मचा कोहराम

बिहारशरीफ के जोरारपुर गांव में वज्रपात की घटना में 51 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े आनंदी कुमार वज्रपात की चपेट में आ गए. इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है.

Biharsharif Lightning Strike Death : बिहारशरीफ दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जोरारपुर गांव निवासी आनंदी कुमार के रूप में हुई है.

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे

बताया जाता है कि आनंदी कुमार दीपनगर बाजार से तेल पेराई कर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. तभी अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से आनंदी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उनके परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंदी कुमार को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : नालंदा के लाल का कमाल: सुब्रत शांडिल्य बनाएंगे कम लागत वाला स्वदेशी जेट इंजन और थ्री-डी कार्गो ड्रोन

प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निरंजन कुमार

निरंजन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >