राजगीर में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यान, बड़ी संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता, मंत्री दिलीप जायसवाल रहेंगे मुख्य अतिथि

Bihar Sharif News: राजगीर में 30 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे.

नालंदा (बिहारशरीफ) के राजगीर से रामविलास
Bihar Sharif News : विश्वविख्यात नालंदा की पावन धरती पर आज 30 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम राजगीर स्थित संस्कार सेवा सदन में आयोजित किया गया है.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों, राष्ट्रवाद की भावना और उनके बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के सिद्धांत को भाजपा आज भी अपने आदर्श के रूप में मानती है.

डॉ. मुखर्जी के विचारों से युवाओं को प्रेरित करेंगे भाजपा नेता

व्याख्यान में मंत्री दिलीप जायसवाल डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करेंगे. वहीं भाजयुमो अध्यक्ष जितेंद्र सिंह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए प्रेरित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है.

Also Read : पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >