नालंदा में दिनदहाड़े शिक्षक की बाइक चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Bihar Sharif News : स्कूल के बाहर खड़ी शिक्षक की बाइक चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद. चोर की तलाश में जुटी पुलिस. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के फोरलेन के समीप एक निजी विद्यालय के बाहर खड़ी शिक्षक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. पूरी वारदात विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान में जुटी है. पीड़ित शिक्षक ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी विजय प्रसाद के पुत्र सूर्यमणि कुमार एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं.

हाफ पैंट-हाफ शर्ट पहने युवक ने मास्टर चाबी से उड़ाई बाइक

वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात अपनी हीरो ग्लैमर बाइक विद्यालय के बाहर खड़ी कर विद्यालय के अंदर सो गए थे. शुक्रवार सुबह जब बाहर निकले तो बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई. फुटेज में हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहने एक युवक मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलते हुए दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह बाइक को कुछ दूरी तक धक्का देकर ले जाता है, फिर स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है.

कैमरे में रिकॉर्ड हुई बाइक चोरी की वारदात

पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड होने से पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. घटना के बाद शिक्षक ने बिंद थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान किया जा रहा है.

Also Read : महमूदाबाद गांव में मूंग की खेत में मवेशी घुसने पर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >