बिहारशरीफ में 85 वर्षीय वृद्ध को बदमाशों ने पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Sharif News : हिलसा के बलभद्र सरैया गांव में बुजुर्ग से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी. अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग.

नालंदा (बिहारशरीफ) से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : हिलसा थाना क्षेत्र के कावा पंचायत अंतर्गत बलभद्र सरैया गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर बदमाशों ने एक 85 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद डायल 112 पुलिस की सहायता से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायल की पहचान बलभद्र सरैया गांव निवासी हरिराम (85 वर्ष), पिता स्वर्गीय पुनीत राम, के रूप में हुई है.

डायल 112 ने घायल वृद्ध को पहुंचाया अस्पताल

घायल हरिराम ने बताया कि उनके घर के पास कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया, तो आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा पहुंचाया. फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. वहीं मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : बिहारशरीफ में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, लोगों को घरों में रहने की सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >