राजगीर को मिली नई विकास योजनाएं, 32.55 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, मंत्री श्रवण कुमार बोले- गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता

Bihar Sharif News : राजगीर में 32.55 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन, मंत्री श्रवण कुमार बोले- गांवों का विकास ही असली प्रगति. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा से रामविलास की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में करीब 32 लाख 55 हजार 459 रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास ही किसी राज्य की वास्तविक प्रगति का आधार है. सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाना है, ताकि गांव और शहर के बीच का अंतर समाप्त हो सके. मंत्री ने मेयार पंचायत के कोलवाबाद में तीन लाख रुपये की लागत से बिट्टु मांझी के घर से अनिल मांझी के घर होते हुए राजू मांझी के घर तक ईंट सोलिंग, ढक्कनयुक्त नाली एवं पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया.

गांवों के विकास को मिली नई रफ्तार, राजगीर में कई योजनाओं का लोकार्पण

इसके अलावा नगर परिषद के वार्ड संख्या-13 स्थित नीमा में 9.94 लाख रुपये की लागत से अग्निशामक कार्यालय से पूरब पइन तक नाला निर्माण, 9.68 लाख 500 रुपये की लागत से छबिलापुर रोड से अग्निशामक सीमा तक पुल-पुलिया सहित ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई तथा वार्ड संख्या-11 बड़हरी में 9.92 लाख 959 रुपये की लागत से कारू महतो के घर से कामता प्रसाद एवं कृष्णा प्रसाद के घर होते हुए आहर तक नाला निर्माण एवं पीसीसी ढलाई कार्य का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के कारण गांवों के विकास को नई दिशा मिली है.

मंत्री श्रवण कुमार बोले- सात निश्चय योजना से गांवों में पहुंचीं शहर जैसी सुविधाएं

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है. आज गांवों में भी लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़कर बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं. विकास की मुख्यधारा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिली है.

पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा राजगीर

यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के कारण देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार के पर्यटन स्थलों के विकास से राज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ी है. शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है. कार्यक्रम में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, नगर परिषद की सभापति जीरो देवी, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुबेन्द्र राजवंशी, रजनीकांत कुमार, मुन्ना कुमार, राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी कुमार वेदनिधि, देवेन्द्र कुशवाहा, एवं अन्य कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read : स्कूलों में नामांकित हर छात्र का आधार कार्ड बनाना अनिवार्य, प्रशासन सख्त, सभी प्रखंडों में लगेंगे शिविर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >