बिहारशरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार की उपलब्धि, डॉ. ए.के.एन. सिन्हा की पुण्यतिथि पर हुए सम्मानित

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ के विधायक एवं चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार को स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए IMA बिहार द्वारा ‘डॉ. ए.के.एन. सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया. पटना में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया.

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ के विधायक एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार को स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रतिष्ठित “आईएमए डॉ. ए.के.एन. सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), बिहार राज्य शाखा द्वारा पटना में आयोजित डॉ. ए.के.एन. सिन्हा की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया.

सम्मान मिलने पर डॉ. सुनील कुमार ने चिकित्सा सेवा को बताया सर्वोच्च दायित्व

समारोह में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने डॉ. सुनील कुमार को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर चिकित्सा, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्य के लगभग दो दर्जन चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी चिकित्सकों का सम्मान है जो सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों की सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हैं.

आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक और जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका हमेशा प्रयास रहा है कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों तथा चिकित्सा सेवा अधिक मानवीय और सुलभ बने. उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिहार राज्य शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. ए.के.एन. सिन्हा जैसे महान चिकित्सकों के आदर्श नई पीढ़ी के डॉक्टरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

सेवा भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश

उनके सिद्धांत और सेवा भाव चिकित्सा जगत को सदैव दिशा देते रहेंगे. समारोह में आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारी, राज्यभर से आए चिकित्सक, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों को सम्मानित करने की यह परंपरा युवा डॉक्टरों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है.

Also Read : बोधगया कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने लागू की पाबंदियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >