पटना के युवक की नालंदा में हत्या, श्राद्ध कार्यक्रम में आया था युवक, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

Bihar Sharif News : पटना जिले के डुमरिया गांव निवासी 22 वर्षीय भगवन कुमार को कुछ लोगों ने कथित रूप से पकड़कर जीराइन नदी किनारे ले जाकर बेरहमी से पीटा. घटना के बाद उसकी मौत हो गई, जबकि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

नालंदा (बिहारशरीफ) से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के घरियारी गांव में श्राद्ध कार्यक्रम में आए एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मृतक की पहचान पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रीत महतो के 22 वर्षीय पुत्र भगवन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, भगवन कुमार श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने घरियारी गांव आया था. सोमवार की शाम वह घर से बाहर निकला था, तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जीराइन नदी के किनारे ले जाकर बेरहमी से मारपीट की.

लड़की को भगाने के पुराने आरोप की रंजिश में युवक की हत्या का आरोप

गंभीर रूप से घायल युवक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बाढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई सिंटू कुमार ने बताया कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले विवाद हुआ था. उस मामले में उनके भाई पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया था, हालांकि लड़की बाद में वापस लौट आई थी. सिंटू कुमार का आरोप है कि उसी पुराने विवाद की रंजिश में उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. सरमेरा थाना पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! नवादा में परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, केंद्राधीक्षक समेत तीन पर एफआईआर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >