बिहारशरीफ : बिंद में दाखिल-खारिज के नाम पर कर्मचारी पर 2500 रुपये मांगने का आरोप, किसानों ने दर्ज कराई शिकायत

बिहार के बिंद प्रखंड में जमीन दाखिल-खारिज के नाम पर ₹2500 की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है. एक महिला ने राजस्व कर्मचारी पर दस्तावेजों की जांच के बाद पैसे मांगने का दावा किया है. मामले की जांच की मांग की गई है.

बिहारशरीफ बिंद प्रखंड के अंचल कार्यालय बिंद में दाखिल-खारिज करने के नाम पर 2500 रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है. मोहद्दीपुर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी मंजूला सिन्हा ने राजस्व कर्मचारी पर दाखिल-खारिज के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है.

ऑनलाइन आवेदन और कार्यालय में बुलावा

पीड़ित महिला ने बताया कि मौजा रामपुर, खाता संख्या 30, प्लॉट संख्या 208 और रकबा 6.25 एकड़ जमीन का विवरण दर्ज है. उक्त जमीन का रजिस्टर्ड डीड संख्या 1103 है.

जमीन के ऑनलाइन दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया गया था. महिला के अनुसार 2 सितंबर 2026 को राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने मोबाइल नंबर 7903575929 से फोन कर मूल दस्तावेज के साथ अंचल कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया.

दस्तावेजों की जांच और रुपये की मांग

मूल दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारी ने जमीन की खरीद और रजिस्ट्री में खर्च हुए रुपये के संबंध में पूछताछ की. इसके बाद दाखिल-खारिज कराने के लिए 2,500 रुपये की मांग की गई.

कार्रवाई की गुहार

पीड़ित महिला ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >