बरबीघा पुलिस की बड़ी कामयाबी: नारायणपुर मोहल्ले में छापेमारी, 10 सालो से फरार आरोपी गिरफ्तार

Shekhapura News: शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. पिछले 10 सालो से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Shekhapura News,(उमेश) : शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बरबीघा थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला में गुरुवार की रात पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पिछले 10 सालो से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू चौधरी उर्फ रामाशीष चौधरी के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में की गई है.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कारवाई

छापेमारी का नेतृत्व बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने स्वयं किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैतृक आवास पर दबिश दी, जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया.

क्या है पूरा मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंटू कुमार के विरुद्ध लगभग 10 वर्ष पूर्व उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मारपीट, अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और फरार चल रहा था.

न्यायालय से जारी था गैर-जमानती वारंट

लंबे समय तक न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण कोर्ट के आदेश पर यह कारवाई की गई हैं.

Also Read : BREAKING: बिहार में मंत्रियों को मिले विभाग, सम्राट चौधरी ने गृह तो विजय चौधरी ने संभाला जल संसाधन: देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >